कुल्लू में मुक्केबाजी प्रतियोगिता संपन्न, उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने विजेताओं को मेडल देकर किया सम्मानित

कुल्लू। जिला कुल्लू में आयोजित मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश

समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं और प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

खेल अधिकारियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में जिला खेलकूद अधिकारी कविता ठाकुर और कुल्लू मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष किशन ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला खेलकूद अधिकारी कविता ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन से संबंधित जानकारी साझा की।

उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समापन समारोह में स्थानीय खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों, मुक्केबाजी संघ के अन्य पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया।

संबंधित समाचार

बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार के करीब खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

शिमला ग्रामीण में 600 करोड़ के विकास कार्यों का दावा, प्रदेश में PWD और शहरी विकास विभागों के जरिए खर्च हुए 10 हजार करोड़...

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा: राज्यपाल राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज ऐतिहासिक ढालपुर...

खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं का शरीर और मस्तिष्क बनते हैं स्वस्थ व सुदृढ़: रोहित ठाकुर

जुब्बल के ढाडी में विकेश पनाटू मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन, युवक मंडल को ₹50 हजार देने की घोषणा जुब्बल (शिमला)। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा...

लेटस्ट न्यूज