10वीं/ITI पास के लिए बड़ा मौका: 8 सितंबर को 100 पदों पर सीधी भर्ती, जानें कहाँ होगा इंटरव्यू!

रामपुर, 4 सितंबर। जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा 8 सितंबर, 2026 को उप रोजगार कार्यालय रामपुर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इंटरव्यू प्रातः 11:00 बजे शुरू होगा।

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि ऑरो टेक्सटाइल, बद्दी (सोलन) में मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10वीं/आईटीआई पास, 18 से 28 वर्ष आयु के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 13,500 रुपये मासिक वेतन के साथ आवास सुविधा भी दी जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं है, वे eemis.hp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों और बायोडाटा/रिज्यूम के साथ निर्धारित समय पर पहुंचकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए 8410184542 या 9816021174 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

जॉब करियर

Latest Articles