HomeGovt Jobsभारतीय रिजर्व बैंक ने आयोजित किए जागरुकता कार्यक्रम

भारतीय रिजर्व बैंक ने आयोजित किए जागरुकता कार्यक्रम

हमीरपुर 08 मार्च। भारतीय रिजर्व बैंक के शिमला कार्यालय ने डिजिटल अवेयरनेस वीक 2024 के तहत गौतम गर्ल्स कालेज हमीरपुर में कैंप लगाया, जिसमें गौतम कॉलेज के लगभग 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 


इसके अलावा टौणीदेवी ब्लॉक में भी स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के लिए एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने भाग लिया।

इन शिविरों के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के शिमला कार्यालय के मैनेजर भरत राज आनंद, लीड बैंक मैनेजर लक्ष्मी नारायण काजल और फाइनेंशियल लिटरेसी कोऑर्डिनेटर रवि शर्मा ने डिजिटल बैंकिंग और अन्य प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments