वाहन फिटनेस और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर माह का शेड्यूल जारी

चंबा, 3 सितंबर। जिला चंबा के विभिन्न उपमंडलों में सितंबर माह के दौरान आयोजित होने वाले वाहन फिटनेस और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यवाहक संजीव शर्मा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय चंबा के तहत 8 और 18 सितंबर को वाहन फिटनेस टेस्ट तथा 17 सितंबर को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा। वहीं, डलहौजी में 9 सितंबर, भरमौर में 19 सितंबर को वाहन फिटनेस एवं ड्राइविंग टेस्ट होंगे।

इसी तरह चुवाड़ी में 22 सितंबर को वाहन फिटनेस टेस्ट और 26 सितंबर को ड्राइविंग टेस्ट, चंबा में 23 सितंबर को ड्राइविंग टेस्ट, तीसा में 24 सितंबर, सलूणी में 25 सितंबर तथा पांगी में 30 सितंबर को वाहन फिटनेस एवं ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

आरटीओ ने बताया कि वाहनों के पासिंग टेस्ट निर्धारित तिथि को शाम 4 बजे तक ही किए जाएंगे। उन्होंने वाहन चालकों से अपने वाहनों में सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप तथा पीले और लाल रंग की आई-कैट्स लगा होना अनिवार्य है।

आरटीओ ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक अथवा अन्य विशेष कारणों से निर्धारित कार्यक्रम में परिवर्तन, स्थगन या रद्दीकरण किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में सूचना समय-समय पर जारी की जाएगी।

Related Articles

जॉब करियर

Latest Articles