Homeकुल्लूदसवीं पास युवाओ के लिए खुले रोजगार के द्वार, 100 रिक्त पदों...

दसवीं पास युवाओ के लिए खुले रोजगार के द्वार, 100 रिक्त पदों की भर्ती

 

दसवीं पास युवाओ के लिए खुले रोजगार के द्वार दरसल जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू मनोरमा देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि   मेसर्स  एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर हि0प्र0 द्वारा पुरुष उम्मीदवारों के लिए सुरक्षा गार्ड के कुल 100 रिक्त पदों की भर्ती की जा रही है। उक्त भर्ती हेतु कैंपस साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू, उप रोजगार कार्यालय बंजार और उप रोजगार कार्यालय आनी में आयोजित करवाए जाएंगे।

 रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता दसवीं पास, ऊंचाई 168 सेमी और उससे अधिक तथा आयु 21 और 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतनमान 16500 से 19500 मासिक होगा तथा नौकरी का कार्यस्थल हि0प्र0 और चंडीगढ़ है। 

योग्य पुरूष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित  1 मार्च 2024 को प्रातः 10ः30 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में, 2 मार्च 2024 को उप रोजगार कार्यालय बंजार और 4 माचर्, 2024 को उप रोजगार आनी हि0प्र0 मे पहुॅच कर कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते है।

उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो और यदि पंजीकृत नहीं है तो ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा ले तथा इंटरव्यू के लिए पोर्टल www.eemis.hp.nic.in पर जाएं अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू 01902222522 पर संपर्क करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments