ड्राइवर व सेल्समैन के पदों पर भर्ती के लिए 7 सितंबर को होगा साक्षात्कार

ड्राइवर का 1 और सेल्समैन के 3 नियमित पदों पर होगी भर्ती, वेतन 15 से 20 हजार रुपये तक

शिमला। जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 7 सितंबर 2026 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह इंटरव्यू सर्वो एसआरएस इंटरप्राइजेज, बियोलिया, पंथाघाटी, शिमला में दोपहर 2 बजे आयोजित होगा।

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से ड्राइवर का 1 नियमित पद और सेल्समैन के 3 नियमित पद भरे जाएंगे।

ड्राइवर पद के लिए योग्यता

ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और संबंधित कार्य का अनुभव होना आवश्यक है। इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि चयनित उम्मीदवार को 15,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

सेल्समैन पद के लिए योग्यता

सेल्समैन के 3 पदों के लिए उम्मीदवार के पास बीएससी हॉर्टिकल्चर, बीएससी एग्रीकल्चर या स्नातक की योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही सेल्स अथवा मार्केटिंग क्षेत्र में अनुभव आवश्यक है। इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष और वेतन 15,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। दोनों पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे।

ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। जिन युवाओं का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है, वे रोजगार विभाग की वेबसाइट eemis.hp.gov.in पर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

इच्छुक उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज और रिज्यूम साथ लेकर निर्धारित स्थान पर 7 सितंबर को दोपहर 2 बजे पहुंचना होगा।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 9816328760 और 9459035474 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

जॉब करियर

Latest Articles